फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: होली पर ट्रेनों में मारामारी, टिकट स्लीपर का, सफर जनरल वाला

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रीयों की जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लालानगर। होली पर्व परिवार के साथ मनाने के लिए दूसरे प्रदेशों में रोजी-रोजगार के लिए गए लोग इन दिनों गांव लौट रहे हैं। ट्रेनों में खूब भीड़ हो रही है। भीड़ इतनी है कि स्लीपर का टिकट लेने के बाद भी लोग जनरल कोच की तरह यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोच के गेट और बाथरूम के गलियारे में बैग ठूंसकर रखे गए हैं। लोग जैसे-तैसे मंजिल तक पहुंच रहे हैं। इसी बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कोलकाता से प्रयागराज तक जाने वाली विभूति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10.38 बजे की जगह शाम 4 चार बजे पहुंची। ट्रेन करीब छह घंटे की देरी से पहुंची। दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11.28 बजे की जगह पांच घंटे की देरी से शाम 4.30 बजे पहुंची। होली पर्व पर लंबी दूरी की ट्रेन विलंब से चल रही है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोेमवार शाम को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद यादव ने बताया कि अभियान चलाकर संदिग्ध यात्रियों की जांच की गई। प्लेटफॉर्म पर बिना कारण घूमने वाले लोगों को चेतावनी देकर बाहर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की दिखे, तुरंत सूचना रेलवे पुलिस को दे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें