फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीण लामबंद

Wed, 16 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय से सटे नंदापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव के कार्डधारकों को कई माह से अनाज का वितरण नहीं हो रहा है। इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

नंदापुर गांव के मेवालाल बिंद, लक्ष्मण बिंद, भानू प्रताप और राजजग ने जिलाधिकारी को हलफनामा देकर कोटेदार पर आरोप लगाया कि गांव में अनाज वितरण में धांधली बरती जा रही है। सात नवंबर को पर्यवेक्षणीय अधिकारी से ग्रामीणों ने शिकायत की तो उन्हें कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। 
पूर्व में कई बार डीएसओ कार्यालय से लेकर तहसील दिवस में शिकायत की गई लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे कार्डधारकों को काफी परेशानी कासामना करना पड़ रहा है। डीएम आवास के सामने ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों में नवरंगी देवी, शीला देवी, सेवालाल, मनकेसरा, सूर्यबली बिंद, लालती, कौशल्या, ऊषा देवी, रजपत्ती, शर्मिला आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें