इस दौरान पटरी पर लगी दूकानों को हटाया गया।
पिछले दिनों सीओ औराई आरके यादव ने व्यापारियों संग बैठक कर भदोही-वाराणसी मार्ग, चौरी-महराजगंज मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने की पहल की थी।
इस दौरान एक सप्ताह का मौका व्यापारियों को दिया गया था। सीओ की पहल के बाद भी व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसको गंभीरता से लेते हुए बुधवार ओ एसओ चौरी विनोद यादव के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 बजे से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला।
इस दौरान स्टेशन रोड, त्रिमुहानी, कोल्हण मंदिर से चकियां तिराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। पटरी पर लगे ठेला, खोमचा, टीनशेड आदि हटाए गए। पटरी पर जो अतिक्रमण थे उसे तोड़कर हटाया गया।
मालूम हो कि चौरी बाजार में सड़कों के किनारे अतिक्रमण होने से मार्ग सकरी हो गई थी। इससे अक्सर वाहन की टक्कर दूकानों से हो जाती थी। जिससे चालकों और दूकानदारों से कहासुनी हो जाती थी। लोगों को आने जाने में दिक्कत होती थी। एसओ के अलावा प्रभारी चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे।