ज्ञानपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रैली में शामिल एनसीसी कैडेट। संवाद
ज्ञानपुर। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। रन फार यूनिटी में आम से लेकर खास तक ने दौड़ लगाई। दौड़ के माध्यम से एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। शिक्षण संस्थानों में निबंध, प्रश्नोत्तरी, स्वदेशी मेला, नशामुक्ति अभियान और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के आयोजन किए गए। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में सैकड़ों खिलाड़ियों ने रन फार यूनिटी में भाग लिया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर उनका स्वागत किया गया। पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद जिला पंचायत कार्यालय तक 150 यूनिट मार्च हुआ। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक जाहिद बेग, डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी संग प्रशिक्षु पुलिसकर्मी और छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए विकास चौधरी, एएसपी शुभम अग्रवाल, पीडी आदित्य कुमार, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीपीआरओ संजय मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी अनिल त्यागी, हौसिला पाठक, प्रदीप सिंह आदि रहे। जिला अस्पताल में सीएमएस की तरफ से मरीजों को फल वितरित किए गए। केएनपीजी कॉलेज में प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने एकता की शपथ दिलाई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में पटेल जयंती कार्यक्रम में डॉ. आराधना वर्मा ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. अमर सिंह, योगेंद्र लाल वर्मा आदि रहे। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर, भुलईपुर में पटेल की जयंती पर नमन किया गया। स्कूली बच्चों की तरफ से राष्ट्रीय एकता जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर अखिलेश कुमार यादव, विमल कुमार मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव आदि रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर से रन फार यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। इसमें कुल 65 धावकों ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दौड़ में विजय बिंद प्रथम, नीरज पाल द्वितीय और निरंजन कन्नौजिया को तीसरा स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को शील्ड और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिदिउरा में लौह पुरुष की जयंती पर दौड़ आयोजित की गई। बालक वर्ग में योगेश और बालिका में रिया चौहान प्रथम रहीं। विजेताओं को प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव ने पुरस्कार दिया। इस मौके पर शाहबानो, आशुतोष, किरण आदि रहीं। कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और दार्शनिक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भारतरत्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल नए भारत के शिल्पकार थे। 565 रियासतों को एक कर उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया। इस मौके पर कल्लन यादव, राजेंद्र दूबे, सरिता बिंद, मनोज यादव, प्रमोद पाल, करिया पाल, शिवकुमार यादव, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे।