फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : धर्म ध्वज की स्थापना व कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ आरंभ, महिलाओं ने लगाया जयकारा

Mon, 17 Mar 2025 04:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

रूद्र महायज्ञ की शुरूआत का मौका था। इस दौरान हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर पूरे नगर में भ्रमण किया इसके बाद जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ी और नाचते थिरकते नजर आई।
 
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार को नगर के बड़े शिवधाम परिसर में रूद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व युवतियों ने सिर पर गंगाजल का कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-थिरकते व जयकारा लगाते नजर आए।

विज्ञापन


गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा मे शामिल लोग धर्म ध्वजा लेकर नगर भ्रमण के लिए निकले तो उनके साथ पीला वस्त्र धारी नर नारियों का समूह जयकारा लगाते हुए चल पड़े। बाबा बड़े शिव धाम से शोभायात्रा खड़हट्टी मोहाल, अंजही, सदर मोहाल, पश्चिम मोहाल पड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग, ज्ञानपुर रोड, शहीद तिराहा काली मोहाल होते हुए वापस महायज्ञ स्थल पर पहुंचा।

जहां विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन कर कलश की स्थापना की गई। मंगलवार से मंदिर परिसर में श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीमद् भागवत का आयोजन होगा। 25 मार्च तक चलने वाले इस इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक महायज्ञ व कथा आयोजित होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


शोभा यात्रा में डॉ. अजय शुक्ला, आचार्य शरद पांडेय, संदीप पांडेय, राकेश भार्गव, दीपक मोदनवाल, शिव अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल बाबा, ओम जी जायसवाल, सुनील अग्रहरि, विनय अग्रहरि, राजू पंडा आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें