फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए 28 और लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैै। अब तक विदेशों से होकर आए 136 लोगों में से 71 लोगों से संपर्क किया गया है। जिसमें से अब तक 50 लोगों का स्वैब लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया गया था। इनमें से सभी लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले 22 लोगों की रिपोर्ट आई थी और अब 28 की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर सामान्य होने के बाद नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर खतरा बढ़ गया है। जिले विदेशों में गए 136 लोगों की घर वापसी होने पर स्वास्थ्य विभाग सभी के जांच में जुट गई। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया है कि बृहस्पतिवार को बाहर के देशों से आने वाले सात लोगों की लिस्ट मिला है। अब तक कुल 136 लोग आ चुके हैं। जिसमें से 71 लोगों से संपर्क किया गया है। इसमें 50 लोगों को स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया। इसमें सभी की रिपोट निगेटिव आई है। बाकी लोगों संपर्क कर जांच के लिए सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें