ज्ञानपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के पहले चरण की लॉटरी बुधवार को विकास भवन में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में खोली गई।
1272 पात्र बच्चों में 1056 की किस्मत चमकी। इसमें सीट भरने के कारण 216 को विद्यालय आवंटित नहीं हो सका। दूसरे चरण में इनको समायोजित किया जाएगा। आरटीई के तहत कॉन्वेंट विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है।
इनके पढ़ने से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन वहन करता है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दो फरवरी से पहले चरण का आवेदन लिया गया। जिले में रिकॉर्ड 5016 आवेदन छह ब्लॉकों से आए। 16 फरवरी तक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया।
बुधवार को सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन में लॉटरी खोली गई। इसमें 1056 बच्चों का चयन किया गया। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि पहले चरण में 5016 आवेदन आए थे। इसमें सत्यापन प्रक्रिया में ही 3744 अस्वीकृत हो गए।
1056 बच्चों में 840 को प्रवेश दिलाने से सीट भर गई। 216 को दूसरे चरण में समायोजित किया जाएगा। एक अप्रैल से सभी को कान्वेंट और निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। इस मौके पर डीसी नवीन मिश्रा, मोहित मौर्य आदि रहे।