फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : कल से पहले चरण के लिए शुरू होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल 2800 सीटों के लिए नए सत्र से पहले तीन चरणों में होगा बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में गरीब बच्चों के निजी स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू हो जाएगी। निदेशालय ने आवेदन के लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र से पहले ही तीन चरणों में लॉटरी में आने वाले बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में करीब 2800 सीटों पर प्रवेश दिलाया जाएगा।
आरटीई के तहत कॉन्वेंट स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। पिछले दो साल से एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन इस बार 15 जनवरी के बाद तिथि तय की गई। इस बार दो महीने में तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पहले चरण में दो से 16 फरवरी तक आवेदन लेने के साथ सत्यापन किया जाएगा। 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। 20 फरवरी को विद्यालय का आवंटित होगा।
विज्ञापन

इनसेट
दूसरा चरण 21 फरवरी से सात मार्च तक होगा
आरटीई के तहत दूसरे चरण में 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन, सत्यापन और डॉटा लाॅक किया जाएगा। नौ मार्च को लॉटरी और 11 मार्च को विद्यालय का आवंटन होगा। तीसरे चरण में 12 से 25 मार्च तक आवेदन, 27 मार्च को लॉटरी और 29 को स्कूल आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
तीन चरणों में आवेदन की तिथि तय हो गई है। ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद सभी प्रक्रिया तिथिवार पूरी की जाएगी। दो फरवरी से पहले चरण में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए पोर्टल सक्रिय हो गया है। अभिभावक आरटीई पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
शिवम पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें