फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नकलची रस्टीकेट, कक्ष निरीक्षक और परिचारक कार्यमुक्त

Sun, 21 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 परीक्षा में डीआईओएस ने लापरवाही बरतने पर एक कक्ष निरीक्षक और परिचारक को कार्यमुक्त कर दिया। दोनों पालियों की परीक्षा में 2587 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। वाणिज्य में पंजीकृत 317 छात्र-छात्राओं में 31 अनुपस्थित रहे।

 अर्थशास्त्र में पंजीकृत 4249 परीक्षार्थियों में 396 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 13 हजार 510 परीक्षार्थियों में से 1226 और सामान्य हिंदी में पंजीकृत 14423 में 935 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली के दौरान डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र ने मोढ़ के सेवा सदन इंटर कॉलेज में नकल करने के आरोप में चार परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया। डीआईओएस ने श्रीराम इंटर कॉलेज छतमी में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने पर कक्ष निरीक्षक मोनिका देवी और एक परिचारक को कार्यमुक्त कर दिया।

 उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा की शुचिता बिगाडने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा के सचल दस्ते को भी गाड़ी मुहैया करा दी गई। इससे सचल दस्ते ने केंद्रों पर चक्रमण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें