फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साइबर ठगी के दो पीड़ितों के खाते में लौटाए 1.02 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। साइबर पुलिस ने ठगी के शिकार दो युवकों के खाते में 1,02,264 रुपये वापस कराए। नारेपार गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह ने शिकायत की कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ईंट भिजवाने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की। उनके खाते से 79,979 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रकम होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
विज्ञापन

इसी तरह ज्ञानपुर के पूरे गोंसाईदास गांव निवासी शिवचंद्र सरोज के खाते से एपीके फाइल के माध्यम से 22,285 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रकम उनके खाते में वापस करा दी।
साइबर सेल प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने लोगों को मोबाइल पर आने वाले लिंक बिना जांच किए नहीं खोलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सतर्कता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें