फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा इफ्तार कार्यक्रमों में दिखी सौहार्द की मिसाल

Fri, 17 Jul 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 यहां डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी अनिल कुमार राय भी शामिल हुए। इसके अलावा सेंट मेरीज स्कूल और बोखारा पैलेस में भी लोगों ने इफ्तार किया।सपा के कार्यक्रम में जिले भर से पाटी कार्यकर्ताओं के अलावा कालीन निर्यातक, समाजसेवी, व्यापारी, दुकानदार व मजदूर शामिल हुए।
विज्ञापन


6.53 बजे अजान होने पर लोगों ने खजूर से रोजा खोला।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने डीएम, एससी के अलावा ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की आगवानी की।

 जिलाध्यक्ष ने कहा कि माहे रमजान ऊंच-नीच, अमीर-गरीब का भेद खत्म कर हमें भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह पवित्र माह अब जाने को है लेकिन हर वर्ष समाज को अच्छी सीख दे जाता है। डीएम और एसपी ने आयोजन की सराहना की।

इफ्तार करने वालों में एसडीएम रामजी लाल व उमाकांत त्रिपाठी, सीओ एपी सिंह, ज्ञानपुर पंचायत अध्यक्ष हीरलाल मौर्य, राजेश सोनकर, हाजी मुजाहिद हुसैन, रियाज उऱ्फ बाबू भाई, एजाज खां, हाजी राशिद अंसारी, जाबिर बाबू अंसारी, एमएल पाल, घनश्याम दास गुप्ता, सुरेंद्रनाथ यादव, नुरेन खान, दानिस सिद्दीकी, गुलाम संजरी, राजेश गुप्ता, नान्हक यादव, कन्हैया लाल मौर्य, नफीस डायर, राजू डायर, गुलाब राईन, नूरआलम जीतू आदि मौजूद रहे। इफ्तार के बाद हाफीज आबिद ने मगरिब की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन



उधर नईबाजार में सेंट मेरीज स्कूल में भी सैकड़ो लोगों ने रोजा खोला। इसमें प्रमुख रूप से शाहिद अंसारी, खालिद अंसारी, आदिल अंसारी, वामिक अंसारी, पीएम शर्मा, मुशीर इकबाल, शहाबुद्दीन अंसारी आदि रहे। प्रिंसिपल फादर अजय ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सिविल लाइन स्थित बोखारा पैलेस में हुए रोजा इफ्तार में भारी संख्या में कालीन निर्यातक शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से अलाउद्दीन अंसारी, अरशद अंसारी, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, साबिर अली अंसारी, हृदय नारायण मौर्य, जावेद अंसारी, मो.खालिद अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, अब्दुल रहीम आदि थे। शमीम आलम लल्लन ने लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें