औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रोवर्स-रेंजर्स ने बिना बर्तन के खाना बनाना, टेंट और पुल बनाना सीखा।
मुख्य अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुरलीधर गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स हमे अनुशासन की सीख देता है। अंतिम दिन छात्राओं ने टेंट, पुल बनाने की विधि सीखने के साथ ही नारी सशक्तीकरण, पर्यावरण, नशा उन्मूलन, हम बिटिया हैं देश की जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर कठिन से कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाने का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने रोवर्स- रेंजर्स के शिविर के कैंप में जाकर वहां की बारीकियों का अवलोकन किया। छात्राएं टेंट लगाकर पास में ही इज्जत घर, स्नानघर, रसोई, कुंआ, पूजा घर बनाया था। कोई गौराया टीम तो कोई कौवा टीम के नाम से अपने अपने टेंट के सामने हर विधि सीखने में निपुणता हासिल की। रोवर्स रेंजर्स ने नदी और नालों को पार करने के लिए रस्सी का एक पुल भी बनाया और उस पर आने जाने की विधि बताते हुए उसकी बारीकियों के बारे में बताया। इस मौके पर प्राचार्य बृज किशोर त्रिपाठी, रेंजर्स लीडर ज्योत्सना जयसवाल,प्रज्ञा वर्मा, चंद्रेश राव, आराधना वर्मा, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. दयाशंकर यादव, सुनीता वर्मा, डॉ.प्रमोद मौर्या, डॉ. निशा मिश्रा, डॉ. जयकुमार, डॉ. तौफीक, डॉ. लक्ष्मी यादव ,डॉ. प्रवीण राय, आराधना वर्मा आदि रहीं।