फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नवरात्रि को लेकर कल से लागू होगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आगामी शारदीय नवरात्र मेले के दौरान जिले में भारी वाहनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव 10 अक्तूबर शनिवार सुबह छह बजे से 21 अक्तूबर की रात दस बजे तक प्रभावी रहेगा। नवरात्रि के दौरान जिले के मार्ग से होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी धाम को जाते हैं। जिसको देखते हुए यह रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बृहस्तिवार को सीओ यातायात राजीव कुमार, यातायात प्रभारी राकेश सिंह के साथ औराई व गोपीगंज प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि मेले में देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। गोपीगंज और औराई थाना क्षेत्रों से मिर्जापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। इन वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। बताया कि आगामी 10 अक्तूबर सुबह छह बजे से 21 अक्तूबर रात दस बजे तक यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रयागराज, ज्ञानपुर और अन्य मार्गों से गोपीगंज-मिर्जापुर तिराहा होकर मिर्जापुर जाने वाले भारी वाहन वाराणसी की ओर मोड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रयागराज की तरफ से औराई चौराहा से मिर्जापुर जाने वाले भारी वाहन भी जीटी रोड से वाराणसी की तरफ डायवर्ट होंगे। वहीं वाराणसी की तरफ से औराई चौराहा होते हुए मिर्जापुर जाने वाले भारी वाहनों को जीटी रोड से प्रयागराज की ओर मोड़ा जाएगा। साथ ही जौनपुर-भदोही की तरफ से औराई चौराहा से मिर्जापुर जाने वाले भारी वाहन वाराणसी-प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा है। उपयुक्त स्थानों पर बैरियर और चेकिंग पॉइंट स्थापित किए जाएंगे। बताया कि पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज/औराई और प्रभारी यातायात को शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर 10 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक ड्यूटी चार्ट कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें