फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे से लेकर मतगणना समाप्ति तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। आम जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए बदले हुए रूट पर वाहनों को भेजने के लिए जगह-जगह पुलिस भी तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि कस्बा ज्ञानपुर से मुख्यालय रोड होते हुए मोढ़ की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को लखनों तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। मोढ़ की तरफ से मुख्यालय रोड पर आने वाले सभी वाहनों को पावर हाउस चौराहा ग्राम नंदापुर से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह से जोरई ग्राम की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को लखनों तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मतगणना के दौरान मुख्यालय मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें