फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कमरे में मृत मिला युवक, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के गुढ़नपुर (हरदुआ) गांव में शुक्रवार सुबह संतोष कुमार सिंह (38) कमरे में मृत मिले। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि संतोष कुमार सिंह ने तीन दिन पूर्व ही जमीन का बैनामा किया था। बृहस्पतिवार को भी कुछ शेष भूमि का बैनामा करने के लिए भदोही तहसील गए, लेकिन तकनीकी दिक्कतों से नहीं हो पाया। घर आने के बाद वह दोस्तों संग पार्टी करने के बाद सो गया। सुबह कमरे में मृत हालत में मिला। परिजनों ने आशंका जताई कि बैनामा के बाद उनके पास सात से आठ लाख रुपये थे। पैसे के चक्कर में किसी ने हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने कहा कि मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें