फाइनल में विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते अतिथि। स्रोत आयोजक
अभोली। सारीपुर खेल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय ओम सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रोही की टीम ने परशुरामपुर को तीन विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में परशुरामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 78 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रोही की टीम ने सात विकेट खोकर तीन गेंद पहले ही 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम को अष्टभुजा सिंह यादव व संत लाल यादव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर लाल प्रताप, अभिषेक यादव, सर्वेश यादव, अमर बहादुर यादव, कल्पना यादव, विष्णु लाल कनौजिया, विनय विश्वकर्मा, जोखन प्रसाद यादव, शिशिर यादव आदि रहे।