फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होंगे दो सौ कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। दीपावली और छठ पूजा पर्व पर परिवहन निगम अपने कार्मिकों को प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित करने की योजना तैयार की है। योजना में कार्मिकों को लोड फैक्टर 65 फीसदी (तीन सौ किमी प्रतिदिन) लक्ष्य और निगम की ओर से तय गाइड लाइन का पालन 21 से 31 अक्तूबर तक पूरा करना होगा।
विज्ञापन

सामान्य दिनों के साथ कैंट डिपो वाराणसी, ग्रामीण डिपो काशी की ओर से वाराणसी-प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, ज्ञानपुर, कानपुर, लखनऊ के लिए कुल दो सौ बसों का संचालन कराया जाता है। लगभग डेढ़ सौ चालक-परिचालक, 50 कार्यशाला कर्मी निगम के राजस्व संकलन को लेकर जिम्मेदारी निभाते हैं। एआरएम एमके पांडेय ने बताया कि 10 दिन कार्य करने वाले चालक-परिचालक को चार हजार, नौ दिन कार्य करने पर 3150 रुपये, निर्धारित किमी से अधिक कार्य करने पर 55 पैसा प्रति किमी अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। कार्यशाला के 50 कार्मिकों के लिए 10 दिन अनवरत कार्य करने पर बारह सौ, नौ दिन के कार्य में एक हजार रुपये नकद प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी।
इनसेट-
प्रोत्साहन योजना से रुकेगी मनमानी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
ज्ञानपुर। पर्व और त्योहार के मौके पर निगम की ओर से कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना से मनमानी भी कम हो सकेगी। यात्री राजकुमार निवासी सुगंधपुर ने बताया कि रोडवेज बसों की सुविधा संतोषजनक है, लेकिन सुविधा लेने वालों को उस समय 20 से 30 मिनट तक वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर झेलना पड़ता है, जब चालक-परिचालक अपनी मंशा को साधने के लिए बसों को रोक देते हैं। बसें वहीं रोकी जाती हैं जहां चालक-परिचालक को नि:शुल्क चाय, समोसा और भोजन मिलता है। महिला यात्री उर्मिला पांडेय ने बताया कि वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर फेयर स्टॉप का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। क्योंकि यात्री यह जान चुके हैं कि चालक और परिचालक रोडवेज की बसें कहां रोकेंगे। एआरएम एमके पांडेय ने कहा कि निगम का कोई अथराइज्ड न ढाबा है न चाय-नाश्ता कार्नर। इस तरह की मनमानी को रोकने के लिए निगम अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें