फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तारकोल के फेर में रुके सड़कों के काम को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
घरांव के पास तारकोल संकट से रूका ज्ञानपुर- भदोही मार्ग। संवाद
विज्ञापन
तारकोल का रेट बढ़ने के कारण जिले में ठप 150 करोड़ की सड़कों का निर्माण अब पुन: शुरू होने की उम्मीद जग गई है। तारकोल मूल्य वृद्धि और समायोजन संबंधी आदेश आने पर लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है। तारकोल न मिलने के कारण करीब एक महीने से सड़कों का निर्माण रूक गया था।
विज्ञापन

जिले में मार्च में तेजी से सड़कों की स्वीकृति मिलने के बाद अप्रैल में निर्माण शुरू हुआ तो ईरान और अमेरिका के बीच तनाव से तारकोल के दाम आसमान छूने लगे। 15 दिन में तारकोल के दाम दोगुना हो गए। भुगतान के बावजूद समय पर माल न मिलने की समस्या ने इस संकट को और गहरा दिया है। सामग्री की बढ़ती लागत के साथ-साथ कई निर्माण एजेंसियों को भुगतान के बाद भी समय पर तारकोल प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ने लगा। जिससे जिले में छोटी-बड़ी कुल 38 सड़कों का काम रूक गया। इसमें भदोही-ज्ञानपुर मार्ग, गोपीगंज से मिर्जापुर मार्ग, दुर्गागंज से गोपीगंज मार्ग जैसी महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं। अप्रैल से रूका काम अब पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। शासन ने तारकोल के बढ़े दामों का समायोजन करने का निर्णय लिया। आदेश आने पर लोक निर्माण विभाग सभी सड़कों पर खर्च होने वाले तारकोल का लेखाजोखा बनाने में जुट गया है। विभाग ने जून के पहले सप्ताह तक काम शुरू होने का अनुमान जताया है।

यह प्रुमुख सड़कें जो हुईं प्रभावित
- मछलीशहर हाइवे को प्रयागराज-वाराणसी सिक्सलेन को जोड़ने वाली 70 करोड़ की लागत से 24 किलोमीटर दुर्गागंज-गोपीगंज मार्ग।

- करीब 34.41 करोड़ की लागत से भदोही-ज्ञानपुर मार्ग चौड़ीकरण। यह सड़क 10 मीटर हो रही चौड़ी।
- डीघ के हरिरामपुर से खरगापुर प्रयागराज बार्डर तक 20 करोड़ की लागत से 12 किमी लंबी सड़क।
- गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग का चौड़ीकरण 25.19 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है।

- 14.86 करोड़ से 33 ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण का कार्य।

दो माह में दोगुने का अंतर
सड़कों के निर्माण में लगने वाले बिटुमिन यानी तारकोल के दाम में तेजी से वृद्धि हुई। फरवरी में अच्छे ग्रेड का तारकोल 48950 रूपये प्रति एमटी मिल रहा था जबकि अप्रैल में यह बढ़कर 82 हजार 623 तक पहुंच गया। मई में इसके दाम 95 हजार से अधिक हो गया है।
विज्ञापन

- संदीप सरोज, एक्सईएन लोक निर्माण ने कहा कि अप्रैल 2026 से जिन सड़कों का काम शुरू हुआ है उनके समायोजन का आदेश मिला है। तारकोल की लागत का लेखाजोखा निकाला जा रहा है। जल्द ही रूकी सड़कों का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें