फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण से घंटों जाम में जूझा नगर

Tue, 08 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जेसीबी की मनमानी खुदाई से कई इलाकों में बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा जहां प्रभावित हो गई, वहीं कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई भी बंद हो गई। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय से गोपीगंज मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कई माह से चल रहा कार्य धीरे-धीरे बढ़ते हुए सोमवार को ज्ञानपुर नगर तक पहुंच गया।

 नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से दोनों तरफ खुदाई काम शुरू हुआ तो सड़कों पर यातायात बाधित होने लगा। सोमवार को सड़क खुदाई के दौरान कुंवरगंज से हरिहरनाथ मंदिर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से दो घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में जूझते रहे। बाइक सवार गलियों से होकर आगे जाने का प्रयास करते नजर आए।

 सड़क चौड़ीकरण के लिए हो रही खुदाई के चलते नगर पंचायत की पाइपलाइन टूटने से पूर्वी छोर के मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। कुंवरगंज निवासी आशीष कुमार, अभिषेक कुमार ने कहा कि खुदाई में पाइप टूटने से पानी की सप्लाई बंद हो गई है। सड़क बनने से पूर्व उसे नहीं बनाया गया तो मुश्किल बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

, अशोक कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें