फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती उजाड़ने के विरोध में किया सड़क जाम

विज्ञापन
रविवार को महबूबपुर में हाईवे जाम किए मुसहर बस्ती के लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के महबूबपुर मुसहर बस्ती उजाड़े जाने के विरोध में रविवार को दर्जनों मुसहरों ने बाईपास मार्ग जाम कर दिया। उनका कहना है कि नईबाजार पुलिस की शह पर उनकी झोपड़ियां ढहा कर अब कब्जा दिलाया जा रहा है। जाम से मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा जिससे ट्रकों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वे लोग वहां वर्षों से आबाद हैं। किसी तरह उनकी जीविका चल रही है। लेकिन, बीते दिनों एक व्यक्ति ने अनुचित ढंग से उनकी भूमि पर अपना नाम दर्ज करा लिया। अब वह हम लोगों को उजाड़ कर उस पर काबिज होने की फिराक में है, जिसमें नईबाजार की पुलिस उसका सहयोग कर रही है। लोगों ने बताया कि गत दिनों उन्होंने तहसील स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद मुख्यालय जाकर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी राम बदन सिंह को भी पत्रक दिया था कि जांच कराकर बस्ती उजाड़े जाने पर रोक लगाएं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई तो नहीं हुई बल्कि शनिवार की बंदी का लाभ उठा कर कब्जा करने आ गए। जाम के दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। सूचना मिलने पर भदोही कोतवाल श्रीकांत राय ने मौके पर पहुंच कर जाम से सड़क को मुक्त कराया। लोगों ने उनसे न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें