ज्ञानपुर नगर स्थित दुर्गागंज रोड तिराहा। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। शहर में जल्द ही सिक्का डालने पर बोतल में पानी मिलता नजर आएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने बकायदा प्रस्ताव भी बना लिया है। 15 वित्त आयोग की धनराशि से नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल तिराहे या दुर्गागंज तिराहे के पास वॉटर एटीएम लगाया जाएगा। प्रस्ताव जिलाधिकारी को एक-दो दिन में भेज भी दिया जाएगा। इसके साथ ही में स्वच्छता पर विशेष काम होगा। यहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर करीब 26 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी। नाला-नाली, सड़क मरम्मत पर भी 13 लाख रुपये से अधिक खर्च करने का प्रस्ताव बना है। यह धनराशि सीएंडडीएस को दी जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र में बजट का अभाव अक्सर विकास कार्यो में रोड़ा अटकाता रहा है। बीते दिनामें 15वें वित्त से मिले 44 लाख 79 हजार रुपये से नगर में विकास कराना है। उसका प्रस्ताव तैयार करके जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पेयजल, सड़क मरम्मत और नाले के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जहां-जहां सामुदायिक शौचालय के पास पानी की समस्या है वहां एक ओर वॉटर एटीएम के पास बोरिंग करायी जाएगी। उसी में सबमर्सिबल पंप लगेगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत एमआरएफ ग्राउंड बनाया जाएगा। छह जगह टू इन वन हैंगिंग डस्टबिन लगाए जाएंगे। जो वॉटर एटीएम लगाया जाएगा उसमें आरओ का पानी मिलेगा।