फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी पद के अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सफाई कर्मी संघर्ष समिति ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मांगपत्र डीएम आर्यका अखौरी को सौंपा। कहा कि 2008 में निकले विज्ञापन में प्रथम बार के आवेदकों को वरीयता देकर दो माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो अभ्यर्थी आर-पार का संघर्ष करने की रणनीति तैयार करेंगे। जिलाध्यक्ष दिव्या पाठक ने बताया कि जिले में लगभग 12 वर्ष से सफाई कर्मी के पद पर होने वाली नियुक्ति लटकी है। तब से अब तक नियुक्ति को पूर्ण कराने के लिए अभ्यर्थी संघर्ष कर ही रहे हैं। सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव तक मामला पहुंचाकर विकास भवन परिसर में अनशन भी कर रहे हैं। बीते दिनों जिले में आए मुख्यमंत्री से लेकर कोर्ट ने भी नियुक्ति को पूरा करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके चयन समिति की कूटनीति से प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है। नियुक्ति को लटकने का कारण यह रहा है कि चयन समिति के कुछ लोग अपना प्रभाव दिखाकर चहेतों की नियुक्त कराना चाहते थे जो संभव नहीं हो सका। आवेदन करने और साक्षात्कार देने वालों में इस बात का पूर्ण विश्वास था कि नियुक्ति होने पर रोजगार मिलेगा। नियुक्ति के इंतजार में कितने अभ्यर्थी उम्मीद तक छोड़ चुके हैं। दो माह के अंदर प्रथम बार के आवेदकों को वरीयता देने में किसी तरह का व्यवधान खड़ा हुआ तो अभ्यर्थी आवाज उठाने में देर नहीं करेंगे। इस मौके पर जयप्रकाश पाल, विक्रमा यादव, रामलोलारख, केशनाथ यादव, रंजन पाठक समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें