फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी के बाद पिता की मौत: मातम में बदलीं खुशियां, हाइवे पर पुलिस लिखी कार ने कुचला; रपट दर्ज

Wed, 30 Apr 2025 06:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Road Accident in Bhadohi: सड़क हादसे में व्यक्ति की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। घर में 20 दिन बाद फिर शादी है। बेटे की शादी के चार दिन बाद पिता की माैत से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र कुमार दूबे की फाइल फोटो और घर पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: औराई कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के पास हाइवे पर बुधवार को दोपहर में कार की चपेट में आने से धर्मेंद्र कुमार दूबे उर्फ नितिन (46) पुत्र सूर्यनारायण निवासी भक्तापुर की मौत हो गई। वह हाइवे पार कर यूबीआई की इटवा शाखा पर पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


भक्तापुर निवासी धर्मेंद्र दूबे महराजगंज बाजार से ऑटो से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के इटवा शाखा में पैसा जमा करने जा रहे थे। विक्रमपुर के पास उत्तरी लेन पार कर अभी वो दक्षिणी लेन पर जाने लगी उसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज जा रही कार की चपेट में आ गए। ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए। 

यहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र दूबे के तीन बेटे हैं- सौरभ, आकाश और श्रीमन। गत 26 अप्रैल को बड़े बेटे सौरभ की शादी थी। इससे घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक मौत से परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन


20 मई को उनके बड़े भाई की लड़की की शादी है। जिसकी परिवार के लोग तैयारी भी कर रहे थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि कार में पुलिस का लोगो लगा था, जिसे थाने पर पहुंचने के बाद हटा दिया गया, हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें