फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर खड़ी कंटेनर में भिड़ी कार, दो की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

Sat, 30 Sep 2023 01:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से दो वाहनों में सवार होकर नौ लोग शनिवार को बिहार के गया में पितरों के श्राद्ध के लिए जा रहे थे। सभी लोगों ने पहले प्रयागराज संगम स्नान किया। उसके बाद वाराणसी के पिशाचमोचन में पिंडदान करने के बाद गया तर्पण करने जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
भदोही में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर औराई के पास हाईवे की मुख्य लेन पर खड़ी कंटेनर में पीछे से कार की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां घायल दोनों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। कंटेनर चालक हाईवे पर वाहन खड़ा कर एटीएम से पैसा निकालने गया हुआ था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में ओपी राजभर: अखिलेश यादव पर साधा निशाना, राहुल गांधी पर बोले- 'कौन सा बड़ा तोप लेकर अयोध्या जा रहे'
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से दो वाहनों में सवार होकर नौ लोग शनिवार को बिहार के गया में पितरों के श्राद्ध के लिए जा रहे थे। सभी लोगों ने पहले प्रयागराज संगम स्नान किया। उसके बाद वाराणसी के पिशाचमोचन में पिंडदान करने के बाद गया तर्पण करने जाने की तैयारी थी। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर औराई के पास एक कंटेनर चालक मुख्य लेन पर ही वाहन खड़ा कर एटीएम से पैसा निकालने गया हुआ था। इस बीच आगे चल रही उनकी एक कार कंटेनर में पीछे से जाकर भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे में शहडोल जिले के मिखलपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन सिंह (64) व ममरा गांव निवासी शिक्षक श्यामसुंदर (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तेदु टोला निवासी चालक विंध्यश्वरी (50) और रुपा सिंह (62) को आनन-फानन में औराई सीएचसी भेजा गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें