फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल साइकल सवार की मौत

Wed, 17 Feb 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 परिजनों ने दुर्घटना करने वाले बाइक सवार के विरुद्ध कोतवाली में नामजद तहरीर दी है जिस पर पुलिस छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अधेड़ 13 फरवरी की शाम साइकल से पायल टाकीज के पास से सब्जी लेकर लौट रहा था। घर से 50 मीटर पूर्व ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया।

इस दौरान खुद बाइकसवार भी चोटिल हो बैठा था। दुर्घटना के बाद से घायल अधेड़ का उपचार नगर के निजी अस्पताल में चल रहा था जहां उसकी मौत हुई।

मोकीम अहमद को छह बेटियां और दो बेटे थे जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी मोकीम अहमद के ऊपर ही थी। मौत के बाद से पत्नी बदरुन्निसा का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


 पड़ोस की महिलाओं ने उसके घर पहुंच कर रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के छोटे भाई नसीम ने बताया की पुलिस को सोमवार को तहरीर दी है जिसमें दुर्घटना करने वाले बाइकसवार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें