फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता से मिलेगा हक-अधिकार, संघर्ष का आह्वान

विज्ञापन
अतिथि भवन गोपीगंज में बोलते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रित कुमार सिंह। संव - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को आदर्श अतिथि भवन गोपीगंज में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रित कुमार सिंह ने आगामी दिनों में होने वाली जिला इकाई के पुनर्गठन की समीक्षा कर महासभा को गतिशील बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन, संस्था, दल की नींव कार्यकर्ताओं के कंधे पर निर्भर होती है। समाज का मूल जनाधार और हक-अधिकार तभी मिलेगा जब एकजुटता होगी। प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह ने क्रांतिकारी शहीद झूरी सिंह, सुरियावां में उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक जोधराज सिंह तालाब जैसी संपत्तियों को धरोहर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। नाराजगी जताते हुए कहा कि फिरंगी हुकूमत से लोहा लेने वाले क्रांतिकारी झूरी सिंह की शहादत आज भी लोग याद करते हैं , लेकिन मुख्यालय पर एक प्रतिमा नहीं लगवाई जा सकी है। ऐतिहासिक धरोहरों की हिफाजत करने की कौन कहे जिम्मेदार ही विश्वश्नीयता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है बिना क्षत्रियों के कोई विरासत नहीं चल सकी है। अब वह समय आ चुका है कि आपसी वैमनस्यता को भुलाकर हक-अधिकार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाए। भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, जौनपुर, प्रतापगढ़ से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार रखकर महासभा मजबूत बनाने पर बल दिया। संचालन जिला महामंत्री रविंद्र सिंह ने किया। बैठक में डॉ. राजेश सिंह, दानपाल सिंह, डॉ. रामेश्वर सिंह, बृजराज सिंह, शिवशंकर, रामा सिंह, दिनेश सिंह, सुधीर सिंह, दिलीप सिंह, जयकुमार सिंह, गोपाल सिंह, सुजीत सिंह, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें