फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर एक लाख नकद,हजारों के सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के धीरपुर बैदा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर एक लाख नकद, हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को सुबह मामले की जानकारी होने पर तहरीर दी गई तो पुलिस ने जांच की। सोमवार की शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। धीरपुर बैदा निवासी विपिन मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका मकान गांव को जोड़ने वाले मार्ग के तिराहे पर स्थित है। आंगनबाड़ी में कार्यरत मां जैशिला देवी पिता रविशंकर मिश्रा की तबीयत खराब होने से बाहर रहने वाले मेरे छोटे भाई के यहां इलाज कराने गई है। मकान बंद होने का लाभ उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख नकद, चार सोने की अंगूठी, तीन कान का झुमका, तीन चांदी के पायल उठा ले गए। शोरगुल मचाने पर जुटे ग्रामीणों के जब मकान के अंदर देखा गया तो अन्य सामान बिखरे थे और टूटे ताले इधर-उधर फेंके मिले लेकिन चोरी हुए सामान, नकदी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल सके। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मकान के टूटे ताले, बिखरे सामानों की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें