फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खमरिया चेयरमैन का अधिकार सीज, शासन ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डस्टबीन खरीद में अनियमितता करने, पद के दुरुपयोग और ठीक से कर्तव्यों का निर्वहन न करने के आरोप में नगर पंचायत खमरिया के चेयरमेन नंद कुमार मौर्य के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई हुई है। चेयरमैन का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बृहस्पतिवार को ही सीज कर दिया गया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। 15 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा यहां जल्द ही प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। नगर विकास अनुभाग-1 के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे की ओर से जारी स्पष्टीकरण नोटिस में इसकी पुष्टि की गई है। चेयरमैन पर आरोप है कि डस्टबीन खरीद की प्रक्रिया में अनियमितता की गई है। इससे वित्तीय क्षति हुई। इसके साथ ही जेम पोर्टल पर जिस फर्म को जिम्मेदारी दी गई वह फर्म चेयरमैन के भाई के पुत्र की पत्नी के नाम है। जो नियम के विरूद्ध है। यह करीब 30 लाख रुपये का मामला है। डस्टबीन खरीदते समय 30 लाख रुपये से अधिक का मामला होने के बावजूद न तो जिलाधिकारी को सूचना ही दी गई और न ही अनुमति ली गई। सूत्रों की मानें तो डस्टबिन खरीद में अनियमितता का का मामला काफी पहले उठा था। उसी के आधार पर जांच करायी गई थी। अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व वाली टीम की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी आर्यका अखोरी द्वारा प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभग-1 को भेजी गई थी। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि नगर पंचायत खमरिया के चेयरमैन का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार ले लिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल्द ही वहां प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें