फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धान की रोपाई का सीजन शुरू, समितियों पर नहीं पहुंची खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। समितियों पर खाद की कमी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान निजी दुकानों से खाद खरीदने को विवश है। यूरिया कुछ केंद्रों पर उपलब्ध है। जिले में 54 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है। नर्सरी तैयार होने पर अब किसान रोपाई में जुट गए हैं। जिले में 52 समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद पहुंचती है। शुक्रवार को औराई ब्लॉक के साधन सहकारी समिति घोसियां, कैयरमऊ, महाराजगंज, उदयकरनपुर, उगापुर, अभोली के भंडा, सुरियावां के कीर्तिपुर, सियरहां और हरीपट्टी, अभोली के शरेपुर गोपलहां की समिति की पड़ताल की गई। किसी भी समिति पर खाद नहीं मिली। समितियों के सचिवों का कहना है कि चेक लगा है, अलॉटमेंट हो गया है। जल्द ही खाद किसानों को वितरण की जाएगी। खाद की कमी से जेठुपुर ,भवानीपुर, जयरामपुर, अमीरपट्टी, माधोसिंह, पुरुषोत्तमपुर, बारीगांव, उगापुर, कुरौना, महथुआं, घरौंदा, पीयरोपुर, हरिनारायणपुर, चिंतामणिपुर, शुकुलपुर, नरथुआं, घोसिया समेत 100 से अधिक गांवों के किसान परेशान है। राम प्रकाश, एआर सहकारिता ने बताया कि धान की रोपाई अब धीरे-धीरे शुरु हो रही है। समितियों पर खाद भेजी जा रही है। एक से दो दिन में सभी समितियों पर खाद पहुंच जाएगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें