फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड में शूटर पर इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महराजगंज के चावल व्यापारी शिव कुमार गुप्ता पर गोली चलाने वाले शूटर पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस को खास दिशा निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र के कंसापुर गांव निवासी चावल कारोबारी शिव कुमार की गत 16 जनवरी को पैसे के लेनदेन में हत्या कर दी गई थी। उसका शव मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र के चिंदविक गांव के पास वीरान स्थान पर स्थित एक कुएं से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव निवासी आरोपी प्रदीप कुमार और सहसेपुर निवासी आशीष दुबे को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शूटर सोहन पासी बाबू निवासी नकटापुर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया। सूत्रों के मुताबिक वह अपनीलोकेशन लगातार बदल रहा है। गिरफ्तारी में लगी पुलिस ने कई जिलों में दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। करीब एक हफ्ते बाद बाद भी गिरफ्तारी ना होते देख पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने शूटर को इनामिया घोषित कर दिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी न हुई तो कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें