फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

Mon, 10 Aug 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसी जिला कार्यालय से पदयात्रा करके गांधी पार्क में पहुंचे। आजादी की अंतिम, निर्णायक जंग का एलाने करने वाले राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके साहस को सलामी दी।
विज्ञापन



आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अंहिसा को हथियार बनाकर आजादी की लड़ाई का कुशल नेतृत्व करने वाले महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

क्रांति दिवस पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में साबरमती आश्रम के संत के सपनों को पूरा करने और पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें इस दिन को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्रांति दिवस वह दिन है जिस के बाद से हमें अंग्रेजों की दासता से पूरी तरह से मुक्त होने का आगाज हुआ।

 डॉ. श्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंहिसात्मक तरीके से देश को आजाद कराकर जिस भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर सुरेश चंद उपाध्याय, जान मोहम्मद, सुनील उपाध्याय, घनश्याम शुक्ला, लवकुश नारायण मिश्र, रत्नेश मिश्र, आनंद उपाध्याय, जयशंकर दुबे, अनुपम अग्रवाल, आजाद अहमद, महमूद आलम, शिव कोमल, छोटेलाल गुप्ता, मोहम्मद इलियास, संतोष पाल आदि रहे।
विज्ञापन


 इसी तरह जिला महासचिव सुनील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सुरियावां ब्लाक में क्रांति दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। श्री उपाध्याय ने कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की तरह देश में नफरत फैला रहे लोगों के लिए भी देश छोड़ा आंदोलन की जरूरत है। हमें करो या मरो की तर्ज पर देश का विकास करना है। इसमें अमित उपाध्याय, राम आसरे, राकेश श्रीवास्तव, विनोद दुबे, नीतीश विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें