सरपतहां स्थित सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. एसके चक ने की। बैठक में गांवों में साफ-सफाई, फॉगिंग, ब्लीचिंग और एंटी लार्वा छिड़काव की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने बताया कि माहभर चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का समापन 30 जुलाई को होगा। उन्होंने अभियान में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।