फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पेड़ से टकराई बाइक रिटायर्ड दरोगा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के पिछरिया गांव के पास शनिवार की देर शाम बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे कलीपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा कृपा शंकर सिंह (64) गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी ले जाते समय उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। कलीपुर निवासी कृपाशंकर सिंह शनिवार शाम को किसी कार्य के लिए वहिदा मोड़ गए थे। वहां से लौटते समय सुरियावां-कलिंजरा मार्ग पर बनकट खास के पिछरिया गांव के पास एक पेड़ से बाइक टकरा गई। जिससे उनको गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

शोरगुल होने पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनको दो पुत्र एक पुत्री हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजन ने वन विभाग की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पेड़ कटवाने की मांग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें