फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की लापरवाही से लटके रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों की लापरवाही के कारण जिले के चार हजार छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रूक सकता है। शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने प्रधानाचार्यों से छात्र-छात्राओं की मिसमैच और अनुपस्थिति की सूची संशोधित कर उपलब्ध कराने को कहा है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त कर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जा रहा है। जिले में करीब 54 हजार छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने की तैयारी है। विद्यार्थियों को नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जा रहा है। कई स्कूलों ने छात्र-छात्राओं की आधी अधूरी जानकारी भेजी है। जिस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नाराजगी जताई। क्षेत्रीय सचिव ने डीआईओएस को पत्र भेजकर ऐसे स्कूलों में हाईस्कूल- इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की मिसमैच सूची शुक्रवार तक संशोधित कर परिषद कार्यालय के ईमेल पर भेजने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने कहा कि 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में 103 स्कूलों के करीब चार हजार छात्र-छात्राओं के जरूरी कागजात मिसमैच हैं। जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक अगर किसी भी छात्र-छात्रा का रिजल्ट रुकेगा तो उसके जिम्मेदार प्रधानाचार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें