फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात दे दो मरीज हुए स्वस्थ्य, दो नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड संक्रमण का उतार चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार स्वास्थ्य विभाग के जांच रिपोर्ट में दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि दो कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 12 पर रुक गई है। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ भले ही कम हो गया है लेकिन अभी खतरा कम नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को दो नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7417 हो गई है। जबकि 7230 लोग ठीक हो चुके हैं। 12 लोग अभी भी कोरोना संक्रमण से लड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी लोग कोरोना गाइड लाइन के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। भीड़भाड़ में भी लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। जिससे संक्रमण पूरी तरह से थम नहीं रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम जरूर हुआ है लेकिन अभी पूरी तरह से थम नहीं रहा है। अभी भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी इसे न भूले ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें