डीएम प्रकाश बिंदु ने मतगणना में लगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व का पाठ पढ़ाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति गणना हाल में प्रवेश नहीं कर पाएगा। मतगणना में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी अपने साथ माचिस, लाइटर, गुटखा और मोबाइल लेकर नहीं जाएंगे।
मतगणना शुरू होने से लेकर समापन तक के क्रिया कलाप की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को सूचनाएं दी जाएंगी।
केंद्र के 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी में लगे कर्मचारी और अधिकारी ही जाएंगे। अन्य लोगों के जाने पर रोक रहेगी।
उन्होंने कहा कि गणनास्थल पर डिस्प्ले के माध्यम से गणना कार्मिकों को जानकारी हो जाएगी कि किस कक्ष में किस टेबल पर गणना का कार्य करना है।
प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक के अलावा एक अतिरिक्त गणना सहायक लगाए गए हैं। हिदायत दी कि कोई भी कर्मचारी और अधिकारी मतगणना में लापरवाही बरतेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अनिल कुमार राय ने कहा कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्र समेत कई सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
ठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा।