फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा सरकार में बढ़ा महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के हित को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल ने कहा कि नारी सशक्तीकरण का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण ऐतिहासिक कदम है। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान कार्ड योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष वंदना दूबे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सपना दूबे, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें