फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की उम्मीदों को पूरा करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार गांव की सरकार के मुखिया बनने वाले युवा प्रधानों में काफी उत्साह है। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने जनता की उम्मीदों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान कहा कि जनता की जिम्मेदारी का बोझ वह अच्छे ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन

इस क्रम में औराई के पूरेरजई गांव के युवा प्रधान चंद्रभान सरोज ने कहा पहली बार ग्राम प्रधान चुना गया हूं। ग्रामीणों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझ कर गांव की जिम्मेदारी दी है। उनकी जिम्मेदारी का पालन करने का पूरा प्रयास रहेगा। जगन्नाथपुर की महिला प्रधान रीना देवी ने कहा कि पहली बार चुनाव लड़कर प्रधान का दायित्व पाई हूं। गाव के लोगों के मिले आशीर्वाद को निरर्थक नही होने दूंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य जरूरी विकास कराएंगे। डीघ के तिलंगा की प्रधान सुमन दुबे ने कहा कि शुरू से ही समाज के लिए कुछ कर दिखाने की इच्छा थी, जिसे पूरा करने का मौका गांव की जनता ने दिया। विकास के लिए हर समय तत्पर रहूंगी। गौरा की प्रधान अंतिमा पांडेय ने कहा कि शादी के तीसरे वर्ष गांव की कमान संभालने का मौका मिला है। उन्होंने कहा यह जीत सभी मतदाताओं की है। सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति को मिले यही मेरी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें