फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उद्यमियों की समस्या प्राथमिकता से करें निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति बैंकवार समीक्षा की गई। डीएम ने सभी बैंकर्स के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि बैंक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2025 में लक्ष्य के सापेक्ष कम ऋण वितरण की गई। इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया असनाव बाजार, गोपीगंज, सुरियावा, यूपी ग्रामीण बैंक अभियां, जंगीगंज, ममहर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जमुनीपुर, इंडियन बैंक चकनंदवीर, गोपीगंज, खमरिया, एचडी एचडीएफसी बैंक भदोही शामिल है। उन्होंने बैंक के अफसरों को हिदायत दिया कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस दौैरान उद्योग विभाग के लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से कहा कि उद्यमी के समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए। मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें