ज्ञानपुर। डीघ ब्लाक के सरायजगदीश गांव में बुधवार को देर शाम दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। मुख्यअतिथि समाजसेवी मनोज मिश्रा ने उपस्थित जनों को सम्मानित कर समाजसेवा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते आपसी मतभेद तभी दूर होंगे जब हर समाज जागरुक होकर अपनी जिम्मेदारियां समझेगा। इस मौके आफताब आलम, लालमुहम्मद, शशिधर, प्रमोद कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।