सुरियावां। सिटी मॉडर्न हाईस्कूल में योग कक्षा संचालन के 10 वर्ष पूरे होने पर स्वाभिमान पतंजलि समिति के प्रदेश प्रभारी संदेश योगी ने प्रशिक्षणार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित किया। कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में कक्षा संचालन का संकल्प लिया गया है। कहा उक्त स्कूल में चलने वाली योग कक्षा से साधकों ने प्रशिक्षण लेकर बीमारियों से मुक्ति पाई और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलने पर ग्राम पंचायत स्तर पर चलने वाली योग कक्षा का शतप्रतिशत लाभ ग्रामीण क्षेत्र के साधकों को मिलेगा। साधकों ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत कर सहभोज की परंपरा निभाई। इस मौके पर जिला प्रभारी धीरज सिंह, सुरेश, सुरेंद्र उपाध्याय, अश्वनी साहू, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कमलाकांत, शिवजीत, विजय, प्रमोद वर्मा, शिवा, राकेश आदि रहे। इसी क्रम में रामलीला मैदान में स्वाभिमान भारत न्यास का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया। महामंत्री अश्वनी साहू ने कहा कि बाबा रामदेव ने 1995 में भारत स्वाभिमान की स्थापना कर पूरे विश्व में स्वदेशी को बढ़ावा दिया। आज जिले में सौ से अधिक योग कक्षाएं चलाकर साधकों को निरोग बनाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर दशरथ, कौष, रमणीक शर्माद्व चंद्रशेखर, मुकेश, शिवकुमार, दिनेश रहे।