फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस:1390 मामलों का निस्तारण,202 शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। विद्युत समाधान दिवस में अंतिम दिन 30 उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। आठ दिनों तक चले समाधान दिवस में आए 1592 में 1390 मामलों का निस्तारण करा दिया गया। शेष 202 मामलों को जांच के बाद निस्तारित कराने का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

जिले के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं तक आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दो वितरण खंड और 30 उपकेंद्र कार्यरत हैं। दो बार के विशेष अभियान में मात्र आठ करोड़ की बकाएदारी वसूल हो सकी थी। शेष बकाएदारी लभग 70 करोड़ की वसूली करने, उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए आठ दिवसीय एकमुश्त समाधान दिवस उपकेंद्रों पर आयोजित कराया गया। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में त्रुटियुक्त विद्युत बिल, मीटर, डबल कनेक्शन, उपकरणों की खराबी के मामले आ सके। निस्तारित मामलों की निगरानी में अधिशासी अभियंता प्रथम अभिषेक कुमार, द्यितीय नेमीचंद्र समेत उप खंड अधिकारी, जेई आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें