ज्ञानपुर। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड कराई गई। इस दौरान टोली और दस्तों में शामिल जवानों ने रिहर्सल किया।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक की देखरेख में जवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वैसे तो गणतंत्र दिवस की तैयारी सप्ताह भर से चल रही है, लेकिन शुक्रवार को दस्तों में शामिल पुलिस टीम ने एक घंटे से अधिक रिह।
रिहर्सल परेड में फायर और मार्च दर्शनीय रहा। टोली और दस्तों में शामिल जवानों ने अपना कौशल दिखाया। गणतंत्र दिवस पर आठ से 10 टोलियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें रिक्रूट आरक्षी, पुलिस कार्यालय, महिला पुलिस और यातायात पुलिस की टोली शामिल हैं।
इनमें बाइक स्क्वायड दस्ता, यूपी 112, सीसीटीएनएस शाखा, रेडियो शाखा, स्वाट-सर्विलांस, एंटी सेबोटॉज, यातायात पुलिस और अग्निशमन पुलिस का दस्ता शामिल रहेगा।