फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल बच्चों ने किया जागरूक

Tue, 05 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
रैली निकाल बच्चों ने किया जागरूक
विज्ञापन
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर के बच्चों ने सोमवार को नामांकन रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सभासद राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तख्तियों पर लिखे स्लोगन पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, देश का मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन, बेटी-बेटा एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कहा गया कि सभी अपने बच्चों को स्कूल पढ़नें के लिए अवश्य भेंजें तभी विकास होगा। इससे उनका अपना भी विकास होगा और देश्‍ा का भी। रैली बालीपुर से चकटोडर होते हुए शीतल पाल तिराहे से होकर विद्यालय पहुंची। इस मौके पर शिक्षक अखिलेश कुमार, जमाल अख्तर, शिवम श्रीवास्तव, गायत्री मौर्य, रागिनी यादव, रंजना, तृप्ति श्रीवास्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें