सर्रोई। भदोही तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण गिरी ने कहा कि बीएलओ वोटर लिस्ट में मृतक और डबल मतदाताओं के नाम की पहचान कर उसे हटाएं। गिरी की अध्यक्षता में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारी और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें चुनाव को लेकर कई बिंदुओं की जानकारी दी गई। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देश पर सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जाना है। इसमें कोई बूथ जर्जर हालत में नहीं होने चाहिए। किसी बूथ पर 1250 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। 18 वर्ष के मतदाताओं को जोड़ने, मृतकों का नाम काटने का निर्देश दिया। बीएलओ से वोटर लिस्ट पढ़वाते हुए मृतक, डबल मतदाताओं को चिह्नित करें। ऐसे मतदाता जिनका फोटो ब्लर है, या बैकग्राउंड पर पेड़ पौधा है उसे फार्म आठ से संशोधित कराकर सही फोटो लगवाएं। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्यामबली, शाहरुख फैज, जिवेश रावत, लाल बहादुर आदि रहे।