फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के संकल्प की दिलाई याद

Wed, 28 Jan 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय संविधान के संकल्प को मौजूद लोगों को पढ़कर सुनाया भी। इसके बाद पौधरोपण किया, कहा कि हमारे देश में संविधान को लागू हुए 65 वर्ष हो गए हैं।
विज्ञापन


संविधान का निर्माण भारतवासियों को न्याय, विचार, मत, विश्वास धर्म, स्वतंत्रता, पद, अवसर, समानता, व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व प्रदान करने के लिए हुआ थ।

 भारत संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न         राष्ट्र है। विखंडित शक्तियों से इसकी रक्षा करना    हमारा कर्तव्य है।   
   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डायट प्रशिक्षुओं को राष्टगान में शामिल होने पर पुरस्कृत किया।

इसके बाद दी सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। आदित्य पुस्तकालय में अपर जिलाधिकारी रमाशंकर यादव ने ध्वजारोहण किया।

 जिला अस्पताल में मरीजों को और जिला जेल में कैदियों को फल वितरित किया। इस मौके पर एसडीएम परवेज अहमद, एएसडीएम वंदिता श्रीवास्तव आदि रहे।

 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, हंसराज शुक्ला, तेज बहादुर, दिनेश कुमार, जीत बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौरी संवाददाता के अनुसार, भारती इंटर कालेज परसीपुर में पूर्व उप प्रधानाचार्य राजबली दुबे ने, श्रीजीबी पंत इंटर कालेज मानिकपुर में प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज ब्रह्माश्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, गौरव गर्ल्स इंटर कालेज बरदहां में प्रधान अनिल सिंह, एसआरडी इंटर कालेज चौरी बाजार में जिला पंचायत सदस्य बिंदो देवी, एपीएस पब्लिक स्कूल चौरी बाजार में प्रबंधक  अनुराग बरनवाल, मदरसा मदीनतुल इल्म रोटहां में प्रबंधक शाह आलम, मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमिन पुरानी चौरी मेजर मुरलीधर, आरएम लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल महुआपुर में प्रबंधक प्रमोद यादव, लायंस कीड्स, पब्लिक स्कूल चौरी बाजार में प्रबंधक आरती जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय केतनीपुर, मदरसा अर्जुनपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया।

 
सुरियावां संवाददाता के अनुसार घनश्याम दुबे महाविद्याल य, सेवाश्रम इंटर कालेज, अनुश्री महाविद्यालय कैड़ा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां, अभिया, हरिहरपुर, प्राथमिक  विद्यालय, बीपीएमजी पब्लिक स्कूल सुरियावां, विश्वनाथ शिक्षण संस्थान, पीस काटेज स्कूल, सेंट थामस स्कूल, एमटी मॉडर्न रामबाग सुरियावां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभिया, श्रीराम इंटर कालेज महजूदा, मदरसा इस्लामिया स्कूल, गौसिया पब्लिक स्कूल, गुलसेर मदीना मदरसा, शहीद ध्रुवलाल मेमोरियल बालिका विद्यालय, डीसेंट पब्लिक स्कूल, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ब्रिलिएंट इंग्लिश स्कूल, सुगम कोचिंग, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहुता, शिवशिक्षा प्राथमिक विद्यालय बलीपुर, नेताजी सुभाषचंद बोस कालेज अभिया,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन



इसी तरह संकट मोचन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दानुपुर मतेथू में सुबह नौ बजे समाजसेवी रमाशंकर पाठक ने ध्वजारोहण किया। इसमें सिप्रा देवी          आदि रहे। महदेपुर ग्राम में नवयुवक मंगल दल की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि चंद्रूलाल चंद्राकर मौजूद रहे। उन्होंने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें