फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल आज से खुलेंगे, मास्क अनिवार्य

विज्ञापन
सुरियावां के कुसौड़ा गांव की सीमा सील कराती पुलिस। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/ गोपीगंज। अनलॉक एक में सोमवार से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। रविवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद ने थानों में धर्मगुरुओं संग बैठक कर निर्णय लिया। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के पालन की हिदायत दी। सामाजिक दूरी का पालन, मास्क लगाने संग मंदिर-मस्जिद में कम संख्या में लोगों के प्रवेश के लिए कहा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण करीब सवा दो माह तक सभी मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि बंद रहे। एक जून से अनलॉक एक लागू होने के बाद आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन और शासन का पत्र आने के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई। रविवार को गोपीगंज कोतवाली और औराई कोतवाली में डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने धर्मगुरुओं संग बैठक कर मंत्रणा की।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक दशा में गाइडलाइन का पालन होना चाहिए। सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने और सैनिटाइजर जरूरी है। यदि इसका पालन नहीं हुआ तो जांच में पकड़े जाने पर दो साल जेल की सजा होगी। डीएम ने कहा कि सोमवार से मंदिर और मस्जिद खुल जाएंगे। एक साथ पांच से अधिक लोग अंदर नहीं जाएंगे। पांच-पांच की संख्या में बारी-बारी से लोग दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। मंदिरों में दर्शन के समय मूर्ति स्पर्श नहीं करेंगे, आरती नहीं होगी, घंटे को स्पर्श नहीं किया जाएगा। मस्जिदों में लोग एक चटाई का प्रयोग नहीं करेंगे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय, चौकी प्रभारी दया शंकर ओझा, अज्जू महाराज, शंकराचारी दुबे, राजू पंडा, हाफिज अशरफ ,गुड्डू चौधरी, सरवर खां, सपना दूबे, शिव शंकर गुप्ता, अरुण कुमार मिंकू, मोहित कुमार उमर, जितेंद्र गुप्ता, दीपक मोदनवाल, नरेंद्र दुबे, मो हनीफ लल्लू आदि रहे। ज्ञानपुर कोतवाली में सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह की अध्यक्षता में धर्मगुरुओं की बैठक हुई। इसमें गृह मंत्रालय के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मंदिरों की हुई साफ-सफाई
ज्ञानपुर। अनलॉक एक में धार्मिक स्थल खुलने के निर्णय पर रविवार को मंदिरों की साफ-सफाई की गई। ज्ञानपुर नगर स्थित हरिहरनाथ मंदिर पर पानी के प्रेशर से पूरे परिसर को साफ-सुथरा किया गया। इसी तरह सेमराधनाथ, सीतामढ़ी समेत अन्य मंदिरों को साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें