ज्ञानपुर। भदोही के कुशियरा गांव में फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री करने के बाद 6.40 लाख रुपये की की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दो साल पहले का है। भदोही के परगासपुर गांव निवासी बालकृष्ण मौर्य ने तहरीर देकर बताया कि मई 2023 में कुशियरा निवासी शरद चंद्र दूबे ने एक जमीन को अपनी बताया। फर्जी दस्तावेज दिखाकर कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री कर दिया। इसके बाद 6.40 लाख रुपये ठग लिया। बाद में पता चला कि आरोपी ने उसके साथ ठगी की है। जब वह अपने दिए रुपये की मांग करने लगा तो एक लाख 60 हजार रुपये लौटाया। बाकि के चार लाख 80 हजार रुपये देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी शरदचंद्र दूबे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।