भदोही। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन से उतरते समय अशोक पांडेय (55) निवासी भदोही ब्लॉक याकूबपुर घायल हो गए। ट्रेन के पहियों के नीचे आने से उनके एक पैर का पंजा और दूसरा आधा पैर कट गया। वे गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस में चाचा फूलचंद पांडेय को ट्रेन में बैठाने के लिए चढ़े थे। इस दौरान ट्रेन चलने लगी तो वे घबराकर चलती ट्रेन से कूद गए। संतुलन बिगड़ने के कारण वे ट्रेन के पहियों के नीचे आ गए। रेलवे पुलिस ने राजकीय एंबुलेंस की मदद से उन्हें महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के ्लिए रेफर कर दिया गया।