फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन के लिए एक लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sat, 19 Nov 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में आगामी सरकार किसकी होगी यह चुनाव में तय होगा लेकिन चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार के समाजवादी स्मार्टफोन योजना का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक एक लाख चार हजार लोगों ने पंजीयन करा लिया है। एक माह के अंदर करीब 50 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। 
विज्ञापन

तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा किया था कि प्रदेश में उनकी अगली सरकार बनी तो सभी को मुफ्त में समाजवादी स्मार्टफोन दिया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय से लेकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गत ढाई महीने में करीब एक लाख चार हजार लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। एक माह पूर्व जहां 60 हजार रजिस्ट्रेशन हुआ था वहीं अब एक लाख से अधिक हो चुका है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर तक पंजीयन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। गांव में दिक्कत न हो इसके लिए 561 ग्रामसभाओं में सहज जन सेवा केंद्र चल रहे हैं, वहां भी लोग पंजीयन करा सकते हैं। नगरीय इलाकों में साइबर कैफे से लेकर जन सेवा केंद्र पर लोग रजिस्ट्रेशन करा लें। स्मार्टफोन के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 18 साल से अधिक होने के साथ ही हाईस्कूल उत्तीर्ण होना है। राज्य कर्मचारी संग उनके परिवार को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें